Tuesday, 16 August 2016

*फूटबाल खिलाड़ी Lionel Messi के बारे में दिलचस्प जानकारी




Lionel Messi – लेयोनील के बारे में दिलचस्प जानकारी
  1. कोपा अमेरिका कप 20016 के फाईनल की हार ने मेस्सी के मन पर गहरा झटका दिया वो अपनी हार से इतने दुखी हो गए थे के उन्होंने सन्यास लेने का फैसला कर लिया।
  2. लेयोनील मेस्सी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयों में से एक है जिनका जन्म 24 जून सन 1987 कोअर्जेंटीना के शहर रोमारियो में हुआ था। मेस्सी ( Messi ) को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ट खिलाडियों में से एक माना जाता है।

    1. मेस्सी को बचपन में Growth Hormone की बिमारी थी और इलाज न होने के कारन शरीर का विकास रुक सकता था। मेस्सी के प्रतिरोधक क्षमता यानी के Immunity कम थी उनकी आखों को रौशनी कम हो रही थी इसीलिए शरीरक विकास के लिए उन्हें Hormone Therapy दी गई थी।

    1. मेस्सी ( Messi ) को लगातार 3 वर्षों तक रोज़ाना अपने पैरों में इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे। इस ईलाज के लिए हर महीने लगभग 1500 डॉलर का खर्च आता था इतना खर्च उठाना उसके परिवार के लिए बहुत मुश्किल था। एक दिन मेस्सी के पिता जोर्ज को उनके एक दोस्त ने बताया के स्पेन में एक फूट्बालेर क्लुब फूटबाल खिलाडियों के इलाज़ का खर्च उठाता है तो मेस्सी अपने परिवार के साथ स्पेन आ गए थे। वहां पर क्लुब के द्वारा उनका इलाज़ किया गया।

    1. मेस्सी के हुनर को सबसे पहले फूटबाल क्लब बार्सेलोना ने पहचाना था। इस क्लब ने मात्र 13 साल की उम्र में ही मेस्सी से करार किया था। क्लब का मेस्सी के साथ करार एक नैपकिन पेपर पर लिखा गया था।

    1. इस फूटबाल खिलाड़ी ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच मात्र 18 वर्ष की उम्र में अगस्त 2005 में खेला था।
    2. मेसी अपने पहले मैच में सिर्फ़ 47 सेकंड्स तक ही खेल पाए थे क्योंकि उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया था।

      1. मेस्सी अपना गोल करने के बाद अपने दोनों हाथ उपर हवा में उठा देते थे क्योंकि ऐसा वो अपनी दादी मां को धन्यावद करने के लिए कहते हैं क्योंकि मेस्सी अपनी दादी से बहुत प्यार करते हैं । मेस्सी जब 10 वर्ष के थे तब उनकी दादी का देहांत हो गया था और मेस्सी मानते हैं के आसमान से उनकी दादी उनका खेल देख रही है।

      1. एक बार मेस्सी को एक टूर्नामेंट में खेलना था परन्तु गलती से वो अपने आप को गलती से बाथरूम में बंद कर बैठे तब हाफ टाइम तक उनकी टीम 0 -1 से पीछे थी परन्तु बाथरूम का Lock न खुलने के कारण मेस्सी बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर मैदान पर पहुंचे। मेस्सी के आ जाने के बाद उनकी टीम ने वो मैच 3 -1 से जीत लिया था। इसमें तीनो गोल मेस्सी ने ही किये थे।

      1. आप इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे के एक कानून के मुताबिक अर्जेंटीना में माता – पिता अपने बच्चों का नाम “मेस्सी ” ( Messi ) नहीं रख सकते हैं अधिकारीयों के मुताबिक अर्जिनटीना में मेस्सी नाम के बच्चों की बाढ़ आने का खतरा है जिससे बच्चों की पहचान का बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाता।

No comments:

Post a Comment